फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Adhiveshan: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sun, 26 Feb 2023 02:36 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाअधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने अडाणी और मोदी के खिलाफ जमकर प्रहार किए। इसके साथ ही अधिवेशन के समापन की भी घोषणा की।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छह मार्च को अडाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें