यहां देखें छत्तीगढ़ की 10 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटों की स्थिति
1. नारायणपुर सीट पर 15वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप 48395 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 34346 वोटों से पीछे हैं। भाजपा ने 14049 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
2. कोंडागांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी ने 18572 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम को हराया।
3. केशकाल सीट पर 12वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 45829 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम 38293 वोटों से पीछे हैं। भाजपा 7536 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
4. दंतेवाड़ा सीट पर 10वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अरामी 36919 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा 24352 वोटों पर पीछे चल कर रहे हैं। भाजपा 12567 वोटों पर बढ़त बनाए हुए है।
5. अंतागढ़ सीट पर नौवें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी 44145 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई 20247 वोटों पर पीछे चल रहे हैं। भाजपा 23898 वोटों पर बढ़ बनाए हुए है।
6. कोंटा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका को कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने 1981 वोटों से हराया।
7. चित्रकोट सीट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल ने 8370 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को हराया।
8. बीजापुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने 2706 मतोंं से हराया।
9. राजनांदगांव सीट पर 11वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी रमन सिंह 73855 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन 36437 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 37418 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए हैं।
10. कवर्धा सीट पर 11वें राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा 83466 वोटों के साथ आगे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर 58874 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 24592 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए है।