फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद चरणदास महंत बने नेता प्रतिपक्ष, दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार

Sat, 16 Dec 2023 08:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता चरण दास महंत को सीएलपी लीडर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दीपक बैज को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। 
विज्ञापन
डॉ. चरणदास महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है । कांग्रेस के दिग्गज नेता और सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत को सीएलपी लीडर यानी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दीपक बैज को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यानी उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बता दें कि चरणदास महंत पिछली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

चरण दास महंत को  नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सक्ती विधायक, बड़े भैया डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। संसदीय मामलों में आपका प्रदीर्घ अनुभव निश्चित ही हम सबके लिए लाभकारी सिद्ध होगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें