फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को सुनहरा अवसर, यहां मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, फटाफट करें अप्लाई

Sat, 03 Feb 2024 03:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन सुनहरा अवसर लाया है। ऐसे युवा जो अग्निवीर वायु और थल सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें फ्री में ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 साल के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन सुनहरा अवसर लाया है। ऐसे युवा जो अग्निवीर वायु और थल सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उन्हें फ्री में ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 21 साल के बीच होना चाहिए। फ्री ट्रेनिंग के लिए विभाग की ओर से लिंक दिया गया है, जिसमें 21 मार्च तक कर सकते हैं।  

विज्ञापन


भारतीय सैन्य बलों में वायु और थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की है। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई और किसी भी डिप्लोमा कोर्स में उत्तीर्ण  होना चाहिए। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 17 साल 6 माह से 21 साल के बीच होना चाहिए।

आवेदक अपना आवेदन रोजगार कार्यालय रायपुर में अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड के साथ कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। बता दें कि वायु सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी तक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर कर सकते हैं। वहीं थलसेना अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च तक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदक निशुल्क प्रशिक्षण और भर्ती संबंधी में अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय रायपुर के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें