आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें निकाय और पंचायत चुनाव जल्द, जल्द होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, महादेव सट्टा एप: 15 करोड़ की कथित डील से जुड़ा वकील, नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह, महादेव सट्टा मामला: दिल्ली में ईडी की छापेमारी खबर शामिल रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
1.छत्तीसगढ़: निकाय और पंचायत चुनाव जल्द, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान संभव
विज्ञापन
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा और अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना है। कुल 1231 पदों पर निर्वाचन होना है। पढ़ें पूरी खबर
2.'जल्द होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति': सीएम विष्णुदेव साय बोले- नये पदों पर शीघ्र निकलेगी वैकेंसी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हम शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने पर फोकस है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3. महादेव सट्टा एप: 15 करोड़ की कथित डील से जुड़ा वकील, ईडी खंगाल रही विदेश यात्राओं और हवाला नेटवर्क की कड़ियां
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपी वकील की विदेश यात्राओं, 15 करोड़ रुपये के कथित भुगतान और हवाला नेटवर्क की जांच तेज की। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सात होटलों में भी छापेमारी की गई। पढ़ें पूरी खबर
4.नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह: नाबालिग का फर्जी दस्तावेज बनाकर कराया प्रसव, बच्चा बेचने की साजिश
नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के कथित सिंडिकेट की जांच में 15 साल की नाबालिग को फर्जी दस्तावेजों से बालिग दिखाकर प्रसव कराने का मामला सामने आया। पुलिस ने पॉक्सो समेत अतिरिक्त धाराएं जोड़ीं। पढ़ें पूरी खबर
5.महादेव सट्टा मामला: दिल्ली में ईडी की छापेमारी, नौ कंपनियां जांच के दायरे में
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने दिल्ली में कैटरिंग कारोबारी राहुल मक्कर और रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर व उनके बेटे माधव ग्रोवर के ठिकानों पर छापेमारी की। ग्रोवर परिवार से जुड़ी नौ कंपनियां जांच के दायरे में हैं। पढ़ें पूरी खबर