फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की बड़ी खबरेंः पीआरए और बर्बरीक ग्रुप पर आयकर टीम का छापा; रायपुर में कारोबारी से 1.55 करोड़ की ठगी

Tue, 24 Nov 2026 08:07 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें पीआरए और बर्बरीक ग्रुप पर आयकर कार्रवाई, महिला कांग्रेस की 17 जिलों में नई जिलाध्यक्ष नियुक्त,नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में कारोबारी से 1.55 करोड़ की ठगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर थामा आप का दामन खबर शामिल रहीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1.पीआरए और बर्बरीक ग्रुप पर आयकर कार्रवाई: 18 बैंक लॉकरों से 20 करोड़ के आभूषण मिले

विज्ञापन


पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर छापेमारी के बाद 18 बैंक लॉकरों की जांच की गई, जहां से करीब 20 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और कीमती आभूषण मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर



2.महिला कांग्रेस की 17 जिलों में नई जिलाध्यक्ष नियुक्त: रायपुर में प्रगति, बिलासपुर में प्रीति को जिम्मेदारी

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची को मंजूरी दी है। इसके तहत 17 जिलों में नई जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


3.नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले भी बच्चों के सौदे में शामिल होने का आरोप

पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री के मामले में कबीर नगर निवासी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू ने नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। पढ़ें पूरी खबर


4. क्रिप्टो ट्रेडिंग में 30% मुनाफे का लालच: रायपुर में कारोबारी से 1.55 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन की जांच के बाद मुख्य आरोपी ललित अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



5. सीजी: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर थामा आप का दामन, आम आदमी पार्टी में हुई घर वापसी, ये रही वजह

प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और सहप्रभारी सौरभ झा के सामने कोमल हुपेंडी की घर वापसी हुई है। कोमल हुपेंडी ने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उनकी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें