आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें दुबई के विला में हुई थी 15 करोड़ की डील, ठगी के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन का पुलिस रिमांड बढ़ा,छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार हुआ आरोपी विकास अग्रवाल, जशपुर को मिली पांच बड़े पुलों की सौगात, धान समेत सब्जी और फलों की फसलें तबाह खबर शामिल रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
1.महादेव सट्टा केस: दुबई के विला में हुई थी 15 करोड़ की डील, हवाला के जरिए पहुंचाई गई रकम
विज्ञापन
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के बयान के मुताबिक, दुबई के विला में 15 करोड़ रुपये की डील हुई थी। दिल्ली के अधिवक्ता हिमांशु शेखर पर हवाला के जरिए रकम लेने और मामलों में राहत दिलाने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
2.रायपुर: ठगी के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन का पुलिस रिमांड बढ़ा, नेटवर्क-संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही पुलिस
कथित ठगी के आरोपी कारोबारी दीपक टंडन की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है। पुलिस ने होटल वेलकम श्री में तलाशी लेकर जरूरी जानकारी जुटाई। आरोपी पर 35 से 40 लोगों से ठगी का संदेह है। प्रदेश में 8 FIR दर्ज हैं और 11 शिकायतों की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3.छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार हुआ आरोपी विकास अग्रवाल, भारत लाने की तैयारी
शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियां उसे UAE से भारत लाने की तैयारी कर रही हैं। उस पर शराब कारोबार में कमीशन वसूली और अवैध रकम के लेन-देन में भूमिका निभाने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
4. जशपुर को मिली पांच बड़े पुलों की सौगात: पीएम जनमन योजना के तहत 16.03 करोड़ मंजूर
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में पांच बड़े पुलों के निर्माण के लिए 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में बारहमासी आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। पढ़ें पूरी खबर
5. सीजी में अकवान का कहर: धान समेत सब्जी और फलों की फसलें तबाह, बे-मौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को अलर्ट जारी किया था। 20 नवंबर को अकवान की वजह से रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद जिले में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में जो किसान धान काटकर खेत में छोड़े थे। उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर धान की खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। पढ़ें पूरी खबर