राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। सूने मकान देखकर ताला तोड़कर घर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने घर के भीतर अलमारी में रखे सोने, जेवरात और लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस हे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने के जेवरात को जब्त कर लिया है। जब्त मशरूका की कीमत साढ़े तीन लाख आंकी गई है।
प्रार्थिया मेघा चौबे ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि रावतपुरा कालोनी फेस -2 में रहती है। बीते 16 अगस्त को परिवार के साथ भिलाई गई थी। 18 अगस्त को सुबह घर आकार देखने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर के समान बिखरे पड़े थे। आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात और बर्तन नहीं था। कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी और जेवरात को चोरी करके फरार हो गए थे। इस पर प्रार्थियां ने रिपोर्ट लिखाई थी।
मामले में पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। जगह जगह के सीसीटीवी कैमरें के फुटेज खंगाले गए। मुखबिर भी लगाया गया। इस दौरान पुलिस को चोरों के छुपने की जानकारी मिली। पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी तेलीबांधा निवासी अभय मिर्चे की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथी राहुल साहू उर्फ बबलू के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। इस दौरान पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- अभय मिर्चे 22 साल, निवासी जय जवान चौक, थाना तेलीाबांधा, रायपुर
- राहुल साहू उर्फ बबलू 21 साल, निवासी दुग्गल बिल्डिंग, थाना तेलीबांधा, रायपुर