फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR: 380 सीसीटीवी कैमरों से रेलवे स्टेशन और यात्रियों पर पैनी नजर, त्यौहार में हुई गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई

Tue, 19 Sep 2023 07:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

380 सीसीटीवी कैमरा से 14 स्टेशनों की गहन निगरानी होगी। इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों आते हैं। इस स्टेशनों पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में 380 सीसीटीवी कैमरा से 14 स्टेशनों की गहन निगरानी होगी। इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यात्री सामान और बच्चों समेत यात्रा करते हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था रेल सुरक्षा बल और जीआरपी के जवानों के ऊपर होती है। इसके साथ उन्हें 24 घंटे निगरानी रखना पड़ता है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के मदद से पूरी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल की ओर से यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 14 स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमर लगाए गए हैं। इसके मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों और पूरे स्टेशन परिसरों पर नजर रखी जाती है। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही उस पर कार्रवाई की जा सके। 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षा के लिए 380 सीसीटीवी कैमरा 14 स्टेशनों में लगाए हैं। इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसका मंडल और स्टेशनवार विवरण देखें:-

बिलासपुर मंडल के इन स्टेशन में लगी है कैमरें 
  • रायगढ़ में- 9
  • चांपा में- 8
  • बिलासपुर में- 85
  • शहडोल स्टेशन में- 8
  • कोरबा स्टेशन में- 8
  • उसलापुर स्टेशन में- 2 

रायपुर मंडल के स्टेशन
  • रायपुर स्टेशन में -55 
  • दुर्ग स्टेशन में - 25 
  • भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में- 40
  • भाटापारा स्टेशन में- 39 
  • तिल्दा नेवरा स्टेशन में- 24 
नागपुर मंडल के स्टेशन
  • गोंदिया में- 57
  • बालाघाट स्टेशन में- 12
  • छिंदवाडा में- 8 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें