फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार युवा पदाधिकारियों के हाथों में रायपुर प्रेस क्लब की कमान: प्रफुल्ल अध्यक्ष और संदीप बने उपाध्यक्ष

Sun, 18 Feb 2024 12:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में पांच साल बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हुआ। पहली बार युवा पदाधिकारियों के हाथों में रायपुर प्रेस क्लब की कमान मिली है। अब प्रेस क्लब की कमान युवा संभालेंगे।
विज्ञापन
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में चुने गए प्रत्यशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में पांच साल बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हुआ। पहली बार युवा पदाधिकारियों के हाथों में रायपुर प्रेस क्लब की कमान मिली है। अब प्रेस क्लब की कमान युवा संभालेंगे। इस चुनाव में सभी पैनलों ने भरपूर ताकत झोकी, लेकिन संकल्प पैनल और संगवारी पैनल का दबदबा रहा। संकल्प पैनल से चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं संगवारी पैनल से दो उम्मीदवारों ने बाजी मारी। 

विज्ञापन


रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में संकल्प पैनल से अध्यक्ष पद के लिए प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई और संयुक्त सचिव पद के लिए बमलेश्वर सोनवानी चुने गए। वहीं संगवारी पैनल से महासचिव पद के लिए वैभव सिंह पांडेय और संयुक्त सचिव पद के लिए तृप्ति सोनी चुने गए।

संकल्प और संगवारी पैनल का रहा दबदबा
यह चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है, जो कि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव कराया गया है। इस चुनाव में पांच पैनल से छह पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर उतरे थे। सभी प्रत्याशियों के बीच मुकाबला भी जबरदस्त था। बीते दिनों शनिवार को रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे बंद हो गई। जितने भी मतदाता बूथ के अंदर थे, वे सभी वोट शाम पांच बजे वोट देकर बाहर निकले। इसके बाद मत पत्रों की छंटाई शुरू हुई। रात साढ़े आठ बजे तक पूरे परिणाम सामने आया। इसमें संकल्प पैनल और संगवारी पैनल का दबदबा रहा।
विज्ञापन


जानें जीते उम्मीदवारों को कितने मिले वोट 

  • उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप शुक्ला को 298 वोट
  • महासचिव पद के लिए डॉ. वैभव शिव पांडेय को 198 वोट
  • कोषाध्यक्ष पद के लिए रमन हलवाई को 218 वोट
  • संयुक्त सचिव के लिए तृप्ति सोनी को 232 वोट
  • संयुक्त सचिव के लिए अरविंद सोनवानी को 194 वोट

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें