फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नक्सलियों ने सीएएफ कंपनी कमांडर पर टंगिये से किया हमला; वीरगति को प्राप्त, बाजार के लिए गई थी फोर्स

Sun, 18 Feb 2024 11:45 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कंपनी कमांडर की पीछे से गर्दन पर टंगिये से वार कर दिया। 
 
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कंपनी कमांडर की पीछे से गर्दन पर टंगिये से वार कर दिया। इससे मौके पर ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के साप्ताहिक बाजार में बाजार ड्यूटी पर गये सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर तिजाउराम भुआर्य को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने टंगिया से वार कर बलिदान कर दिया। सीएएफ की चौथी बटालियन माना रायपुर की कंपनी के दरभा में पदस्थ तुजाउ राम भुआर्य मूलतः कांकेर के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि कुटरू थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें