फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: शातिर गांजा तस्कर को रायपुर पुलिस ने दबोचा, हरियाणा-मध्यप्रदेश में खा चुका है जेल की हवा

Thu, 22 Feb 2024 04:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी रायपुर से पहले गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी जेल जा चुका है। तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा खपाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने धर-दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में शातिर गांजा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी रायपुर से पहले गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी जेल जा चुका है। तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा खपाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने धर-दबोचा। मामला रायपुर के सरस्वती थाना क्षेत्र का है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलो गांजा की कीमत पांच लाख रुपये जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस की ओर से नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गांजा तस्करी के मामले में सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र बीएसयूपी कॉलोनी स्थित एक मकान में एक व्यक्ति गांजा रखा है। उसे बचने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहा था। इस दौरान मौके पर पुलिस मुखबिर के बताए जगह पर पहुंची और मकान में रेड कार्रवाई की गई। 

मौके पर एक व्यक्ति मिला। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम गनी खान निवासी सरस्वती नगर बताया। इस दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी लेने पर गांजा रखा पाया। जिस पर आरोपी गनी खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 50 किलोग्राम गांजा और घटना से संबंधित एक नग मोबाइल जब्त किया गया। जब्त सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें