फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Fire News: रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर लगी भीषण आग; दो स्टॉल जलकर खाक

Thu, 28 Mar 2024 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर सात पर आग लगने का मामला सामने आया है। बीती रात इस प्लेटफार्म के दो स्टॉलों में अचानक आग लग गई। इससे दोनों स्टॉल जलकर खाक हो गई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफोर्म नंबर सात पर लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर सात पर आग लगने का मामला सामने आया है। बीती रात इस प्लेटफार्म के दो स्टॉलों में अचानक आग लग गई। इससे दोनों स्टॉल जलकर खाक हो गई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग लगने की वजह सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले एक स्टॉल में आग लगी, आग धीरे-धीरे बढ़ते गया और दूसरे स्टॉल को भी चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने से दोनों स्टॉल जलकर खाक हो गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

रेलवे स्टेशन के दो स्टॉल में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि आग लगने से दोनों स्टॉल में लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी के घर में लगी आग 
दूसरी ओर बलौदाबाजार जिले के कृषि अधिकारी के घर में देर रात आग लग गई। सृष्टि कॉलोनी स्थित घर में घटना के समय उसकी पत्नी और तीन साल का बच्चा मौजद थे। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। यहां भी किसी प्रकार का जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें