फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मोबाइल टावर में लगाई आग

Thu, 28 Mar 2024 04:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। साथ ही कंट्रोल पैनल को बुरी तरह जला दिया।
 
विज्ञापन
नक्सलियों ने टावर में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली भी सक्रिय हो गए हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है, जिसे लेकर चुनाव आयोग तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में बैकफुट में जा चुके नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बायनार थाना क्षेत्र के केजंग गांव में नक्सलियों ने बुधवार की रात में जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। साथ ही कंट्रोल पैनल को बुरी तरह जला दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोंडागांव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सली ऑपरेशन सतीश भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली बैकफुट पर हैं और लोकसभा चुनाव के चलते केवल अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए कुछ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार रात उन्होंने बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केजंग में लगे हुए मोबाइल टावर में आगजनी की।  इसमें उन्होंने कंट्रोल पैनल को बुरी तरह जला दिया। बैफुट पर होने के कारण वे बौखलाहट में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों द्वारा मोबाइल टावर में आगजनी के बाद बैनर पोस्टर भी टांगा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें