फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: किराये के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश; राजस्थान का था मृतक, हत्या की आशंका

Sun, 21 Apr 2024 06:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर में किराये के मकान में रहने वाले युवक की कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृत युवक की गले में रस्सी बंधी हुई है। साथ ही लाश बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में किराये के मकान में रहने वाले युवक की कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृत युवक की गले में रस्सी बंधी हुई है। साथ ही लाश बिस्तर पर पड़ा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं हत्या की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन


मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र राजातालाब झंडा चौक है। जहां किराये के कमरे में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। आसपास के लोगों ने थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच पर हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी रामचंद्र कुमावत के रूप में हुई है। युवक किराए के मकान में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें