फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: बदमाश की गिरफ्तारी पर थाना पहुंचकर दोस्तों ने किया बवाल, तोड़फोड़ के साथ पुलिस से की झुमाझटकी

Sun, 21 Apr 2024 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के दोस्तों ने थाना पहुंचकर हो-हल्ला शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तोड़फोड़ भी किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के मुजगहन थाना पुलिस की टीम ने अभनपुर निवासी आसकरण गिलहरे को अवैध शराब बिक्री के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। इसी दौरान देर रात लगभग 12 बजे आसकरण गिलहरे के साथी सोनू पाल, राजा, कमल नारंग, सोनू कोसले, इंद्र कुमार गायकवाड, मिथून, राहुल गिलहरे, विजय गिलहरे, मोनू तारक, शेष राज गोड और अन्य साथी थाना पहुंचे। आरोपी के उकसाये जाने पर आरोपियान एक राय होकर आसकरण गिलहरे को थाना क्यों लेकर आये हो कहकर हो हो-हल्ला शुरू कर दी। साथ ही शासकीय काम में बाधा डालने लगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं साथ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और उपस्थित पुलिस बल से झुमाझटकी किया गया। साथ ही थाना परिसर में रखें गमले को तोडफोड करते हुये थाने के मेन गेट में लगे स्टील के रेलिंग और टेबल कुर्सी को तोडफोड कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाते पहुंचाया गया। इसके बाद आसकरण गिलहरे अपने साथियों के साथ थाना से चला गया। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 186, 353, 147, 332, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

मामले में मुजगहन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपियों के छिपने के हर संभावित जगहों पर लगातार रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान घटना के मुख्य आरोपी आसकरण गिलहरे सहित इन्द्रकुमार गायकवाड़ को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 294, 506 भादवि. एवं लोक संपत्ति नुकसान निवा. अधि. की धारा 03 जोड़कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपी आसकरण गिलहरे पहले भी जेल की जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपी

  • आसकरण गिलहरे 33 साल, निवासी इंदिरा चौक, थाना अभनपुर, रायपुर
  • इन्द्रकुमार गायकवाड़ 25 साल, निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, रायपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें