फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बोगी में 68 किलो गांजा के साथ सफर: आंध्र प्रदेश से UP खपा रहा था, छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर

Mon, 08 Apr 2024 02:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर मंडल टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर मंडल टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


शातिर गांजा तस्कर किसी को शक न हो इसलिए एसी बोगी में सफर कर रहा था। गांजा को आंध्र प्रदेश से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए वन कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए वन कोच बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान उसे ट्रेन से उताराकर  आरोपी से पूछताछ की गई।  

पूछताछ पर उसने अपना नाम इरफान खां उर्फ फिरोज 28 साल, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। उसके पास रखे सभी पांच बैगो से कुल 13 पैकेट गांजा पाया गया। इसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम  पाया गया। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें