फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर घुसकर युवक की कर दी पिटाई, तीन गिरफ्तार

Mon, 13 May 2024 03:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में तीन बदमाशों ने घर घुसकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आये पड़ोसियों पर भी लाठी डंडे का बौछार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में तीन बदमाशों ने घर घुसकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आये पड़ोसियों पर भी लाठी डंडे का बौछार कर दिया। इससे तीन लोगों को काफी चोटें आई है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


बीते दिनों शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे प्रार्थी अपने घर पर था। गांव के ही विवेक वर्मा, अभिषेक वर्मा और उसका दोस्त विरेन्द्र ध्रुव लाठी डंडा लेकर जबरन प्रार्थी के घर अंदर घुसकर घूस गए। पुरानी रंजिश को लेकर तीनों बदमाशों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिए। प्रार्थी के मना करने पर बदमाशों ने मारपीट करने लगे। साथ ही जान से मरने की धमकी देने लगे। 

इस दौरान विवेक वर्मा ने अपने पास रखे डंडा से मारपीट कर रहे थे। घर के पास बैठे नरसिंग यादव और भुनेश्वर वर्मा बीच बचाव करने आये, लेकिन बदमाशों से उन दोनों से भी मारपीट की। इससे पड़ोसियों के शरीर में कई जगहों पर चोट आई। इसके बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में  बदमाशों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • विवेक वर्मा (24साल) थाना तिल्दानेवरा, रायपुर
  • अभिषेक वर्मा (22साल) थाना तिल्दानेवरा, रायपुर
  • विरेन्द्र कुमार ध्रुव (25साल)थाना तिल्दानेवरा, रायपुर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें