फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: अपराध किया, तो खैर नहीं, एक्शन में रायपुर पुलिस, 5 लाख के गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 07:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: दो गांजा के तस्कर ओडिशा से गांजा को रायपुर ला रहे थे। इस बीच रायपुर पुलिस ने दो लोगों को 21 किलो गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। गांजा को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 5 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी, गांजा की अवैध रूप से बिक्री और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। इसी क्रम में दो गांजा के तस्कर ओडिशा से गांजा को रायपुर ला रहे थे। इस बीच रायपुर पुलिस ने दो लोगों को 21 किलो गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। गांजा को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 5 लाख आंकी गई है। 

विज्ञापन


रायपुर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत बने नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कार में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे हैं। इस बीच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस ने कार और व्यक्तियों की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारागांव बस स्टॉपेज पास वाहन को आता देख पुलिस ने वाहन को रोकवाया। 

आरोपी ओडिशा से ला रहे थे गांजा 
कार को दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दिनेश डहरिया और शिवकुमार टंडन निवासी दुर्ग का होना बताया। इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की तलाशी लेने पर उन्होंने पाया कि उसमें अलग-अलग पैकेट में भाकर गांजा की छुपाए थे। पुलिस के  पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को ओडिशा से लाना बताया है। 
विज्ञापन


गांजा समेत कार भी जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखें कुल 21 किलोग्राम गांजा और कार को जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ आरंग थाना में अपराध क्रमांक 645/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  1. दिनेश डहरिया 21 साल, निवासी भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग 
  2. शिव कुमार टंडन 23 साल, निवासी भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें