फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने दो बच्चों समेत की खुदकुशी: नाबालिग बच्चों को जहर देकर खुद को लगाई फांसी, लॉज के कमरे में चार शव मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 06 May 2022 01:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक लॉज में रायपुर के दंपती ने अपने दो नाबालिग बच्चों समेत आत्महत्या कर ली। दंपती ने बच्चों को जहर दिया और कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक लॉज में रायपुर के दंपती ने अपने दो नाबालिग बच्चों को जहर देकर खुद को फांसी लगा लगी। एक ही कमरे में चार शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के थे और सभी रायपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बुधवार शाम न्यू बस स्टैंड स्थित लॉज में चेक इन किया था। गुरुवार रात जितेंद्र देवांगन (38) और उनकी पत्नी सविता (35) लॉच के एक कमरे के अंदर पंखे ले लटके मिले, जबकि उनके दो नाबालिग बच्चों के शव बिस्तर पर मिले।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम तक उनके कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो लॉच के कर्मचारियों को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पति-पत्नी एक-दूसरे के बगल में लटके हुए थे और उनके हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए थे।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। माना जा रहा है कि दंपती ने आत्महत्या करने से पहले 10 साल से कम उम्र के अपने बेटे और बेटी को जहर दे दिया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें