फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सीएम भूपेश बघेल ने किया वरिष्ठ पत्रकार ब्रम्हवीर सिंह की पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ का विमोचन

Fri, 22 Sep 2023 07:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल ने किया वरिष्ठ पत्रकार ब्रम्हवीर सिंह की पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ का विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। डॉ. महंत ने पुस्तक के लेखक को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल पहले मैंने उनकी पहली पुस्तक का विमोचन किया था। आज दूसरी पुस्तक का विमोचन हो रहा है।

विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि पुस्तकें जो आंदोलित करें, पाठक को बांधकर रखें, संवेदनाओं से जुड़ी हों और जो हमारी चेतना का विस्तार करें। ऐसी पुस्तकों की आज के दिनों में ज्यादा जरूरत है। आज हम अपने विचारों में संकुचित होते जा रहे हैं। कोई भी अपनी परंपरागत पहचान से बाहर आना नहीं चाहता। घुटन का दौर है, खुलेपन की बात करना बेमानी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में असहमति का सम्मान है, यहां अपनी बात खुलकर कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जातियां तो हैं, लेकिन उनमें वैमनस्यता नहीं है। यह हमारे पुरखों की गौरवशाली परंपरा रही है। इसे बढ़ाने की कोशिश हम कर रहे हैं। सीएम भूपेश ने पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ के लेखक वरिष्ठ पत्रकार ब्रम्हवीर सिंह को बधाई और शुभाकानाएं दी। बता दें कि ये उनकी दूसरी पुस्तक है। 

इस दौरान सीएम और अतिथियों ने  ‘आईए देखें छत्तीसगढ़’ का विमोचन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास ने लेखक को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने पुस्तक की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय संवेदनाओं, मानवता और इनके रोचक पात्रों के चित्रण के जरिए पुस्तक पाठकों को अंत तक बांधे रखती है। इसके माध्यम से गांव की राजनीति, जाति-समाज, क्षेत्र, इंसानियत, धर्म और सिस्टम का अच्छा प्रस्तुतिकरण किया गया है। प्रख्यात पत्रकार और साहित्यकार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राहुल देव ने विस्तार से पुस्तक के बारे में जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें