फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: 10वीं पास युवतियों को सॉफ्टवेयर इंजीनियर की फ्री ट्रेनिंग, मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की गारंटी

Fri, 22 Sep 2023 07:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के 83 युवतियों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की फ्री में ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे युवतियां अपने भविष्य में बड़े-बड़े कंपनियों में जॉब कर सकते हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के 83 युवतियों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की फ्री में ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे युवतियां अपने भविष्य में बड़े-बड़े कंपनियों में जॉब कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से दसवीं कक्षा पास इन युवतियों-महिलाओं के लिए अमेजन, नेटवेस्ट, एप स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब मिल सकती है। राजधानी रायपुर स्थित लाभांडी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की मुफ्त और आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने लाभांडी के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्टल वार्डन से प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी ली। इसके बाद प्रशिक्षार्थी युवतियों से भी बातचीत की। डॉ. भूरे ने प्रशिक्षण केन्द्र में महिला सुरक्षाकर्मी तैनाती के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र भेजने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था और खानपान के बारे में भी पूछा। डॉ. भूरे ने प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण पौष्टिक भोजन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

रायपुर जिला प्रशासन की ओर से स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग के रूप में दो सौ सीटर आवासीय कोडिंग प्रोग्राम शुरू किया है। जिला प्रशासन और नव गुरूकूल संस्था ने इस 18 महीने के निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए युवतियों-महिलाओं का चयन स्क्रिनिंग और सेमीनार के माध्यम से किया है। बेरोजगारी भत्ता पाने वालों को प्राथमिकता दी गई है। सफलता पूर्वक ट्रेनिंग पास होने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की गारंटी रहेगी। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं को लैपटॉप भी दिया गया है। यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्रामिंग के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थिंयों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें