फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कार्यक्रम से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Thu, 12 Jun 2025 11:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में, सिंघीझाप निवासी रोहित कुमार चैहान की दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय डोंगाभौना बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना तब हुई जब रोहित सड़क पार कर पानी लेने जा रहे थे, और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशगात्र कार्यक्रम से अपने घर लौटते समय पीने का पानी लेते जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बांसमती चैहान निवासी सिंघीझाप ने छाल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल वह अपने पति रोहित कुमार चैहान के साथ मोटर सायकल में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होनें कोसमघाट गई हुई थी।

जहां से शाम करीब साढ़े 7 बजे वापस अपने गांव सिंघीझाप आते समय जब वे ग्राम डोंगाभौना बस स्टैण्ड के पहुंचे ही थे कि महिला का पति सड़क पार करके पीने का पानी लेने जा रहा था। इसी बीच घरघोड़ा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रोहित कुमार चैहान को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान रोहित चैहान के सिर, चेहरा, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने और अधिक खून निकलने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पत्नी की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें