फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: घर के अंदर निर्वस्त्र मिला महिला का शव, पति की मौत के बाद सौतन संग रहती थी रमिला; गला दबाकर हत्या की आशंका

Thu, 12 Jun 2025 06:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में घर के अंदर एक महिला का नग्न शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का नग्न शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांधापाली निवासी रमिला बाई (30) की लाश उसके ही घर में नग्न अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रमिला बाई खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद जब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला की लाश पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रमिला बाई के पति धनसिंह कंवर का पांच साल पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद से रमिला बाई अपने पति धनसिंह की पहली पत्नी आरती बाई (60) के साथ ही रहते आ रही थी। 

साड़ी से गला दबाकर हत्या की आशंका
महिला की लाश मिलने की जानकारी के बाद छाल थाने की पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ-साथ फोरेसिंक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में साड़ी से गला दबाकर महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें