रायगढ़ जिले में एक कबाड़ व्यवसायी पर हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। दो आरोपियों ने हमला करते हुए नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल व्यवसायी ने इस पूरे मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह कबाड़ का काम करने वाले एक व्यवसायी पर दो अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यवसायी घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने व्यवसायी से मोबाइल फोन और नगद रकम लूट ली। पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेदापाली में किराए के मकान में रहने वाला बरजहान शेख (56 वर्ष) मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है। बरजहान शेख छाल क्षेत्र में कबाड़ का काम करके जीवनयापन करता आ रहा है। बुधवार सुबह वह रोजाना की तरह अपने काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान जब वह नावापारा एसईसीएल प्रबंधन कार्यालय के पास पहुंचा, तभी पीछे से दो अज्ञात लोगों ने उसके सिर और कान के पास हमला कर उसे घायल कर दिया।
इस दौरान व्यवसायी के पास रखी नगद रकम छह हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित ने प्रारंभिक उपचार के बाद छाल थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।