फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: डबरी से युवक की संदिग्ध लाश बरामद, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Wed, 22 Oct 2025 03:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक डबरी (तालाबनुमा गड्ढे) से युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश सारथी (19 वर्ष), निवासी डुगरूपारा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
डबरी से युवक की संदिग्ध लाश बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक डबरी (तालाबनुमा गड्ढे) से युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश सारथी (19 वर्ष), निवासी डुगरूपारा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चांदमारी इलाके की डबरी में सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे लोगों में हत्या की आशंका गहराने लगी है। ग्रामीणों का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को डबरी में फेंका गया होगा। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

युवक की संदिग्ध मौत से गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें