फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, लाइफ जैकेट पहनने से बची जान

Wed, 01 Jan 2025 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में डेम के बीच में नाव पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लाईफ जैकेट पहनने की वजह से किसी तरह लोगों की जान बच गई अन्यथा नये साल के पहले दिन यहां बडी घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन
नाव पलटने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में डेम के बीच में नाव पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लाईफ जैकेट पहनने की वजह से किसी तरह लोगों की जान बच गई अन्यथा नये साल के पहले दिन यहां बडी घटना घटित हो सकती थी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टीपाखोल डेम में यूं तो नये साल के अवसर पर सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रही। इस बीच दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उस समय अचानक अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब वहां बोटिग कर रहे एक नाव डेम के बीच पहुंचते ही वापस मूडते समय गहरे पानी में पलट गई। इसके बाद नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि नाव में सवार सभी लोगों ने लाईफ जैकेट पहने हुए थे जिसके कारण सभी की जान बच गई। बताया जा रहा है कि किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ टीपाखोल डेम पहुंचा था और इस बीच बोटिंग का आनंद लेते हुए यह घटना घटित हो गई।  

टीपाखोल डेम में मेले सा माहौल 
टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने बताया कि नये साल के अवसर पर आज यहां मेले सा माहौल रहा, यहां गुमचुप ठेला के अलावा आईक्रीम के भी दुकान लगे थे। साथ ही सैकड़ो की संख्या में यहां मोटर सायकल व 15 से 20 कार में सवार होकर लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


एक बोलेरो भी पलटी
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में पिकनिक मनाने जाने के दौरान रास्ते में एक बोलेरो भी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस वाहन में करीब 4 लोग सवार थे। जो कि खैरपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस घटना में वाहन में सवार लोगों को मामूली खरोच आई है।   

घटना के बाद लोगों में भय
नये साल के अवसर पर टीपाखोल डेम में नाव पलटने के साथ-साथ बोलेरो पलटने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अचानक भय का माहौल निर्मित हो गया और फिर लोग धीरे-धीरे अपने घर की ओर पलायन करने लगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें