फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: घरघोड़ा रेंज में दलदल में फंसने से एक हाथी के बच्चे की मौत, 38 हाथियों का दल इलाके में सक्रिय

Tue, 31 Dec 2024 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

हाथी के बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में बदबू की वजह से आज ग्रामीणों ने खोजबीन की, जिस पर उन्हें हाथी के बच्चे का शव मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन
हाथ के बच्चे का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दलदल में फंसे एक हाथी के बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। दो दिन बाद इस मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा रेंज का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के पानीखेता स्टाप डैम के दलदल में हाथी के बच्चे का दो से तीन दिन पुराना शव मिला है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले सप्ताह भर से भी अधिक समय से इस क्षेत्र में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
 
हाथी के बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में बदबू की वजह से आज ग्रामीणों ने खोजबीन की, जिस पर उन्हें हाथी के बच्चे का शव मिला। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें