फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मजदूरी के लिए बाहर गए थे माता-पिता

Tue, 29 Jul 2025 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में एक किशोर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ में एक किशोर की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।  मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नटवरपुर में आज सुबह आम पेड़ पर एक किशोर कृष धनवार 17 साल की फांसी पर लटकती लाश मिली है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कृष धनवार के माता-पिता रोजी मजदूरी का काम करते हैं वे मजदूरी के लिये बाहर गए हुए थे। बीती रात सवा 9 बजे के आसपास कृष अपने घर से निकला था और आज सुबह फांसी पर उसका शव मिला है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनाम कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें