फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: बाइक चालक ने एक शख्स को मारी जोरदार टक्कर, हुई मौत; मेला देखने जाते समय हुआ हादसा

Sun, 06 Apr 2025 08:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने जाने निकले एक शख्स को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने जाने निकले एक शख्स को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा कर मामले को जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जायलाल टोप्पो ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उनके गांव नकना में इन दिनों नवरात्री मेला चल रहा है। इस मेला में घूमने के लिए उसने अपने साढू अजय कुमार टोप्पो को बुलाया था। जिसके बाद अजय टोप्पो अपने भाई के साथ उनके घर आया था। कल रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद वे लोग पैदल मेला देखने जा रहे थे। 

इस दौरान रात करीब 10 बजे के आसपास मेन रोड बाइक चालक ने अजय को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान अजय के पैर, सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे सिविल अस्पताल धरमजयगढ में भर्ती कराया गया था जहां देर रात 2 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें