फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चोरों ने शिक्षक के मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदनी के गहने और नकदी लेकर हुए फरार

Sat, 05 Apr 2025 01:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना धरमजयगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी रकम की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन


धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए शिकायतकर्ता पराग कुमार एक्का ने बताया कि वह उर्सु लाइन पतरापारा में इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उसकी मां जसीन्ता एक्का पीएचई में चैकीदार का काम करती हैं। पीड़ित ने बताया कि कल सुबह साढ़े 11 बजे वह घर में ताला लगाकर अपनी मां को पीएचई कार्यालय छोड़ने धरमजयगढ़ के नीचेपारा गया था, जिसके बाद वह अपनी बड़ी बहन पारूल एक्का के साथ जब वापस अपने घर पहुंचा तो देखा कि रूम के पीछे कीचन का दरवाजा खुला हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। 

पीड़ित ने बताया कि चोरी की आशंका को देखते हुए जब घर के सामनों का मिलान करने पर बेड में रखा मोबाइल फोन नहीं था। इसके अलावा आलमारी में रखी सोने की एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल और नकदी रकम 10 हजार को मिलाकर अज्ञात चोर ने करीब 35 हजार की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303, 332(सी) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें