फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठे लाखों रूपये, ठगी के पैसों से खरीदी कार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की जूटमिल पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा ठगी के पैसों से एक कार की खरीदी की गई थी उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की जूटमिल पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा ठगी के पैसों से एक कार की खरीदी की गई थी उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजीराव महरापारा में रहने वाले मनोहर दास महंत ने 20 जुलाई को थाने में रूपराज मानिकपुरी के खिलाफ नौकरी के नाम पर 03 लाख रूपयों की ठगी कर फरार हो जाने की शिकायत की थी। 

विज्ञापन

खाद्य विभाग में नौकरी लगाने की कही थी बात
पीड़ित ने बताया वर्ष 2021 में उसके परिचित रूपराज मानिकपुरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में नौकरी करना और मंत्रियों से अच्छी जान पहचान बताकर 3 लाख में खाद्य विभाग में नौकरी लगा देने की बात कही थी।सरकारी नौकरी के प्रलोभन में आकर रूपराज के कहने पर उसके और उसकी पत्नी सरिता मानिकपुरी के खाते में अपने जीजा और छोटी बहन के खाते से रुपए ट्रांसफर की थी और  कई बार रूपराज मानिकपुरी को रायगढ़ में 10,000-5,000 रूपये भी दी थी। 


3 लाख लेकर दिया पावती  
मनोहर महंत ने बताया कि उसे नौकरी के नाम पर रूपराज 3 लाख लेकर केवल आवेदन का पावती दिया है, जब मनोहर अपने स्तर पर रायपुर जाकर पता किया तो रूपराज मानिकपुरी किसी मंत्रालय में कार्यरत नहीं है बल्कि उसने झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी किया है। शिकायत जांच में गवाहों द्वारा रुपए भेजने और आरोपी रूपराज के खाते में रुपए ट्रांसफर होना पाए जाने से आरोपी पर थाना जूटमिल में धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। कल मुखबीर से आरोपी को रायपुर में देखने की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम रायपुर आरोपी की पतासाजी के लिए दबिश दिया गया और आरोपी के मिलने पर उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया है। 

विज्ञापन


ठगी के पैसे खरीदी सेंकड हैण्ड कार
आरोपी ने पूछताछ पर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने ठगी के रूपयों से एक सेंकड हैण्ड इंडिगो कार सीजी 04 केआर 1251 खरीदी है, जो एक्सीडेंट के बाद गैरेज में खड़ी है। आरोपी रूपराज मानिकपुरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम छांछी कसडोल थाना बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार हाल मुकाम अशोक नगर मारुति जिम के पास श्रीराम गडरिया का किराया मकान गुढ़ियारी जिला रायपुर के मेमोरेंडम पर इंडिगो कार जप्त किया गया। 

आरोपी को भेजा गया जेल 
आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकडने में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में एएसआई नरेन्द्र सिदार और आरक्षक तरूण महिलाने की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें