फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, घर में चोरी करने आए तीन नाबिलग ने कांग्रेस नेता और पत्नी को मुंह दबाकर मार डाला

Mon, 27 Sep 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रायगढ़ पुलिस ने डबल मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी करने आए तीनों नाबालिग ने कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। 
विज्ञापन
रायगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़  में हुए कांग्रेस नेता हत्याकांड में पुलिस बड़ा खुलासा किया है। चोरी करने की नियत से घुसे तीन नाबालिग चोर ने दंपती को तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि रात में तीन नाबालिग घर में घुस आए थे। कांग्रेस नेता और कारोबारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी की नींद खुली तो तीनों ने दोनों को तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।  तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस उनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रायगढ़ के लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और व्यापारी मदन मित्तल (50) और उनकी पत्नी अंजू देवी (54) के शव तीन दिन पहले कमरे में मिले थे। उनके हत्याकांड की खबर उनका बेटा रोहित और बहू ऋचा ने दी । घटना के बाद इलाके में हंड़कंप मच गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस को कमरे में लूट होने के निशान नहीं मिले थे। इससे हत्या का रहस्य और गहरा गया था। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे चोरी की नियत से चार मित्रों के साथ घर में घुसे थे। उन्होंने पहले चखना सेंटर में चोरी की। वहां खाने के चिप्स और रुपये उठाए, फिर कांग्रेस नेता मदन मित्तल के घर पहुंचे। आरोपी ने बताया कि वह घर के बाहर पहरा देने खड़ा हो गया, बाकी लोग अंदर चले गए। अंदर क्या हुआ उसे पता नहीं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झगरपुर बस्ती से दो लकड़ों को और पकड़ लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें