फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mungeli: नये वर्ष पर अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

Thu, 28 Dec 2023 05:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

नये वर्ष में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें समझाया भी गया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से पूछताछ की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली जिला पुलिस ने नये वर्ष के अवसर पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाहर से कई तरह के उपाय कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को बाहर से आये मुसाफिरों, घूमंतू, डेरा, दवाई बेचने वाले आदि की चेकिंग की गई। 

विज्ञापन


थाना चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों के होटल, ढाबा और सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक मुसाफिरों की चेकिंग की। इसमें मुंगेली थाना पुलिस ने 70 मुसाफिरों, थाना फास्टरपुर ने पांच मुसाफिरों, थाना लोरमी ने 11 मुसाफिरों और चौकी डिंडौरी ने तीन मुसाफिरों की चेकिंग की। उनकी पहचान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नहीं होने की समझाईश दी गई। 

कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए तेज गति से वाहन चलाने और तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 21 नवयुवकों को यातायात थाना बुलाकर समझाईश दी गई। साथ ही चालान की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें