कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी घटना को टालते हुए 10 किलो का आईईडी बम बरामद किया। पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने सावधानीपूर्वक कार्य करते हुए इस आईईडी को मौके पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया। यह आईईडी इरागांव कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
कैंप अर्रा से इरागांव और धनोरा थानों की संयुक्त टीम नियमित गश्त के लिए कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में निकली थी। गश्त के दौरान उन्हें नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी मिले, जिनका वजन पांच-पांच किलो था। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने इन्हें मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।