फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टा कारोबार: नीरू भाई  के ठिकाने पर पुलिस ने दी दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद

Wed, 03 Jul 2024 11:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

एंटी साइबर एवं क्राइम यूनिट पुलिस ने हवाला कारोबारी नीरू भाई के रायपुर स्थित ठिकाने पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी साइबर एवं क्राइम यूनिट पुलिस ने हवाला कारोबारी नीरू भाई के रायपुर स्थित ठिकाने पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 81 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। हवाला कारोबारी नीरू भाई महादेव सट्टा ऐप समेत कई ऑनलाइन ऐप और ऑनलाइन सट्टा में खाइवालों की रकम हवाला के जरिए भेजता है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के पैनल पर कार्रवाई की थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जानकारी लगी कि सट्टे का पैसा हवाला कारोबारी नीरू भाई खाईवाल के रूप में काम करता था, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर उसके रायपुर के शंकर नगर स्थित दफ्तर पर दबिश दी। जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, नीरू भाई फरार बताया जा रहा है। 

नीरू भाई मुंबई में बैठकर देश के अलग-अलग ठिकानों में अपने दफ्तर खोलकर ऑनलाइन सट्टे को ऑपरेट करता है। वहां से हवाला की रकम कई जगह ठिकाने लगाई जाती है। पुलिस ने रूआबांधा निवासी विनय यादव को अपनी कार में दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रायपुर शंकर नगर स्थित दफ्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से टोकन से नंबर प्रदाय करते थे। आरोपियों के द्वारा अलग-अलग नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड की तरफ इस्तेमाल करते थे। आरोपी वाट्सएप के माध्यम से टोकन देने के बाद हवाले कारोबारी करने वाले नोट के नंबर के आधार पर दफ्तर जाने पर पैसे उपलब्ध करते थे। दफ्तर का संचालन अहमदाबाद निवासी दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था।

आरोपी विनय यादव की निशादेही पर पुलिस ने रायपुर दफ्तर में दबिश दी, जहां तीन आरोपी हवाला के कारोबार का संचालन करते गिरफ्तार किए गए, जहां से पुलिस ने 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। वहीं, तीन नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद किया है पुलिस ने शक्ति जटेजा,जयेंद्र जटेजा,और आकाश दवे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 12,510 रुपये के आठ बंडल नोट समेत 81 लाख 75 हजार नकदी रकम बरामद की है। आरोपी इस नोट को टोकन बनाकर पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते थे। वहीं, दफ्तर का संचालन करने वाला दिनेश भाई व्यास फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें