फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पुलिस के जवानों ने की मॉकड्रिल, कानून व्यवस्था बनाने को लेकर किया अभ्यास, आलाधिकारी भी रहे मौजूद

Fri, 24 Nov 2023 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांंदगांव

सार

राजनांदगांव पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मॉकड्रिल कर अभ्यास किया गया। किसी भी घटना से बचने के लिए पुलिस के जवानों ने अभ्यास किया, इस दौरान पुलिस ने बलवा की घटना का अभ्यास किया।
विज्ञापन
पुलिस के जवानों ने की मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मॉकड्रिल कर अभ्यास किया गया। किसी भी घटना से बचने के लिए पुलिस के जवानों ने अभ्यास किया, इस दौरान पुलिस ने बलवा की घटना का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा,तहसीलदार मनीष वर्मा की उपस्थिति में पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त रूप से रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में 160 पुलिस जवानों को बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। इस दौरान आईजी रिजर्व  टीम,डीआरजी टीम,यातायात पुलिस टीम और पुलिस के जवानों को अलग-अलग दायित्व की भूमिका देकर अभ्यास कराया गया।

 

उपद्रव करने वाले बलवाइयों को कानून व्यवस्था न तोड़ने की समझाइश देते हुए, केन पार्टी, लाठी पार्टी,अश्रु गैस का प्रयोग किया गया। पुलिस जवानों से आगामी कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया साथ ही साथ डॉग स्क्वॉड टीम के द्वारा डॉग को भी अभ्यास कराया गया है। बलवा ड्रील अभ्यास करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए और अच्छे से बलवा ड्रील का अभ्यास किए जाने हेतु दिशानिर्देश दिया गया। बलवा ड्रील के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा सभी बलवा ड्रील के जवानों को ब्रीफ कर वीआईपी ड्यूटी, लॉ एंड आर्डर ड्यूटी के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें