फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur : पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद

Sun, 13 Aug 2023 06:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो युवक और एक महिला शामिल है। पुलिस ने इनके पास से कुल 18 किलो गांजा बरामद किया है
 
विज्ञापन
आरोपी गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरनार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो युवक और एक महिला शामिल है। पुलिस ने इनके पास से कुल 18 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस तीनों तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए युवकों पास से 12 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी की एक लाख से अधिक बतायी जा रही है। पकड़े गए तस्करों में नेगीगुडा का रहने वाला नियाज खान और अय्यपा मंदिर के पास रहने वाला गोपाल बघेल शामिल है। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक पर प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखकर ओडिशा की ओर से आ रहे थे, चैकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा है।

वहीं, दूसरी तरफ यात्री बस चैकिंग के दौरान एक महिला को एमपी गांजा ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने महिला तस्कर के पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनिता यादव पति अजय यादव बताया। वह शहडोल एमपी की रहने वाली है। महिला के पास से पकड़े गए गांजे की किमती 55 हजार रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
विज्ञापन


सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ओडिशा जगदलपुर बॉर्डर पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवक व एक महिला तस्कर को गांजा ले जाते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें