फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आगजनी की घटना में शामिल सीएनएम सदस्या गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 10 हजार का इनाम

Thu, 09 May 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने आगजनी की घटना में शामिल सीएनएम सदस्या को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सदस्या 15 दिसंबर 2020 को सड़क निर्माण कार्य मे लगे वाहन एवं मशीनरी में आगजनी की घटना में शामिल थी।
 
विज्ञापन
सीएनएम सदस्या गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवानों ने आगजनी की घटना में शामिल सीएनएम सदस्या को तेलीपेटा से गिरफ्तार किया है। कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेटा व पाताकुटरू की ओर अभियान पर निकली थी। इसी दौरान तेलीपेटा से सीएनएम सदस्या शांति कुरसम (30) निवासी कोपनझर्री थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई सीएनएम सदस्या फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के आलवाड़ा क्षेत्र में 15 दिसंबर 2020 को सड़क निर्माण कार्य मे लगे वाहन एवं मशीनरी में आगजनी की घटना में शामिल थी। उसके खिलाफ फरसेगढ़ थाना में एक स्थाई वारंट लंबित है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने उक्त महिला नक्सली की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम उद्धोषित किया। पकड़ी गई महिला नक्सली के खिलाफ फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें