फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को मध्य प्रदेश भगा ले गया युवक, किया दुष्कर्म; शिकायत के बाद गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 09:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशरंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि नाबालिग बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होने बताया था कि 25 मई 2024 को बालिका को अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया। इस पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी व बालिका के संबंध में पुलिस की जांच जारी थी। कई राज्य में पुलिस की टीम ने दबिश दी। इसी दौरान नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बरामद किया।

विज्ञापन

 
नाबालिग ने पूछताछ करने पर बताया कि 25 मई को आरोपी विनोद वर्मा पुत्र गोपीलाल वर्मा निवासी घुमका थाना लीमा चौहान जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। इस दौरान दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)N, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी विनोद वर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें