फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गियों को इंसाफ दिलाने थाने पहुंचा ग्रामीण: पड़ोसी पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

Mon, 08 Jul 2024 08:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण अपनी मरी हुई मुर्गियों के अलावा कुछ अधमरी मुर्गियों को लेकर थाने पहुंच गया। उसने पड़ोसी पर जहर देकर मुर्गियां मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
पीड़ित गणेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण अपनी मरी हुई मुर्गियों के अलावा कुछ अधमरी मुर्गियों को लेकर थाने पहुंच गया। ग्रामीण ने अपने ही पड़ोसी पर मुर्गी को मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपरमार निवासी गणेश कुमार सोमवार की दोपहर में अपनी मरी हुई मुर्गियों और कुछ अधमरी लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने अपने ही पड़ोसी अभी राठिया पर उसकी मुर्गियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने बताया कि सोमवार की दोपहर जब वह खेत की तरफ से अपने घर पहुंचा, तब उसने देखा कि सभी मुर्गियां छटपटा रहीं थीं, जिसमें से अभी तक चार मुर्गियां मर चुकी हैं।

वहीं, कुछ और मुर्गियां मरने की कगार पर पहुंच चुकी हैं और अंतिम सांस ले रही है। इसके बाद गणेश कुमार अपनी सभी मुर्गियों को लेकर थाने पहुंच गया और पड़ोसी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें