फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना की शुरुआत 19 फरवरी को: प्रदेश के 211 स्कूल होंगे अपग्रेड, बनेंगे डिजिटल क्लास रूम

Sun, 18 Feb 2024 01:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना की शुरुआत होने जा रहा है। कल यानि 19 फरवरी को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना का शुभारंभ होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना की शुरुआत होने जा रहा है। कल यानि 19 फरवरी को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना का शुभारंभ होगी। राजधानी रायपुर के  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम होगा। विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के 14 हजार 500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल हैं। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें