फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मंच पर डांसर संग थिरके कांग्रेस विधायक कमरो, समर्थकों ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल

Fri, 04 Dec 2020 04:09 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विधायक कामरो का डांस - फोटो : social media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भारत सोनहत के विधायक और संसदीय सचिव गुलाब कमरो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्टेज पर डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके समर्थक तालियां बजा रहे हैं। साथ ही, वे विधायक पर नोट भी उड़ा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष ने कमरो की बर्खास्तगी की मांग की है। 

गाना सुनकर खुद को नहीं रोक पाए विधायक

दरअसल, विधायक गुलाब कमरो अपने क्षेत्र के घुटरा गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे। जब शादी समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार मानिकपुरी का छतीसगढ़ी गाना हमर पारा तुहर पारा बजा तो विधायक कमरो खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर जाकर डांसर के साथ डांस करने लगे। जिसका वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विधायक के डांस पर समर्थकों ने उड़ाए पैसे

विधायक कमरो ने जब स्टेज पर ठुमके लगाए तो उनके समर्थकों ने उन पर नोट उड़ाए। डांस करते वक्त वह अपने पद की मर्यादा भूल गए, उन्हें यह याद नहीं रहा कि वह पूरे विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी है ।
 

गलत नहीं है डांस करना

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने विधायक कमरो की आलोचना की, लेकिन कमरो इसे गलत नहीं मानते हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह गांव के लोगों के साथ घुलमिल रहे थे, इसलिए डांस करने में कोई बुराई नहीं है। 

कमरो को उनके पद से बर्खास्त किया जाए : बीजेपी प्रवक्ता

बीजेपी प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने इस घटना को काफी शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में एक तरफ आदिवासी लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक नाच रहे हैं। उन्हें उनके पद से तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें