फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की दुकान से 2 लाख का पान मसाला-गुटखा ले गए चोर, 15 हजार की रेजगारी भी नहीं छोड़ी

Thu, 03 Dec 2020 08:42 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पान की एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और दुकान से 2 लाख रुपये का पान मसाला व गुटखा चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर दुकान में रखी 15 हजार रुपये की रेजगारी भी ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रात में सबकुछ था सही सलामत

जानकारी के मुताबिक, तखतपुर में रहने वाले नोतन टेकवानी हाईस्कूल के पास पान मसाले की थोक की दुकान चलाते हैं। इस दुकान का नाम बाबा पान मसाला है। नोतन ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। 

सुबह मिली चोरी की जानकारी

नोतन के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वज दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शटर उठाया तो दुकान में काफी तेज रोशनी आ रही थी। उन्होंने पास जाकर देखा तो दुकान की एक दीवार में बड़ा-सा छेद नजर आया। ऐसे में उन्हें दुकान में चोरी होने का अंदेशा हुआ। 

दुकान से क्या-क्या ले गए चोर?

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 2 लाख रुपये का पान मसाला और गुटखा ले गए। इसके अलावा दुकान में 15 हजार रुपये की रेजगारी भी रखी हुई थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया। नोतन के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ली। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए बिलासपुर से डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें