फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manendragarh: सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, घटना से परिजनों का बुरा हाल, पसरा मातम

Wed, 22 Nov 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।  
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में नागपुर एवं बरबसपुर के पास हुआ। नागपुर हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग पर चौघड़ा मनेन्द्रगढ़ निवासी दल सिंह, राहुल सिंह मोटरसाइकिल से मनेन्द्रगढ़ से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  

 

दूसरी घटना उस वक्त हुई जब शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने सड़क से विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी इस हादसे में दो युवकों समेत एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें