फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: रेलवे स्टेशन पर 3.33 किलो सोने की छड़ें जब्त, कमर में पट्टियां बांधकर ले जा रहा था शख्स 

Thu, 20 Jan 2022 05:54 PM IST
Amit Mandal एएनआई, रायपुर

सार

इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था। 
विज्ञापन
Gold Smuggling - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरआई के अधिकारियों ने रायपुर आरपीएफ की मदद से रायपुर रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से नागपुर ट्रेन से सोने की तस्करी करने वाले विदेशी मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के कब्जे से 3.33 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद हुई हैं। इस व्यक्ति ने अपने कमर पर पट्टियां बांधकर उन्हें कपड़ों के अंदर छुपाया था। 

विज्ञापन


सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त किया गया है। इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था जिसके लिए हवाला चैनलों के माध्यम से भुगतान किया गया था। आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें