फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mungeli: जाको राखे साइयां मार सके न कोय, नवजात को मरने के लिए बाड़ी में छोड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 08 Oct 2023 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

दरअसल सुबह-सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राम गोपाल साहू ने बाड़ी में जाकर तो नवजात बच्चा बिना कपड़ों के पड़ा था जिसे देख वो आवाक रहे गये। राम गोपाल ने इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' ये लाइन चरितार्थ हुई है उस नन्हें नवजात बच्चे के लिए जिसे  एक कलयुगी मां ने गांव की बाड़ी में मरने के लिए छोड़ दिया। यह पूरा मामला मुंगेली के लोरमी थाना क्षेत्र के झझपुरी कला का है। 

विज्ञापन


दरअसल सुबह-सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राम गोपाल साहू ने बाड़ी में जाकर तो नवजात बच्चा बिना कपड़ों के पड़ा था जिसे देख वो आवाक रहे गये। राम गोपाल ने इसकी सूचना लोरमी पुलिस को दी। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।


वहीं गांव के लोगों को आशंका है की कोई अवैध संबंध में हुए बच्चे को लोकलाज के डर से मरने के लिए छोड़ कर चला गया होगा। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें