फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमला: नारायणपुर में मोबाइल चेक पोस्ट पर आईटीबीपी जवानों पर बरसाईं गोलियां, एक घायल

Fri, 08 Oct 2021 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर

सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में हथियारबंद नक्सलियों ने आईटीबीपी जवानों पर हमला कर दिया। घटना में एक जवान के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह हमला एक मोबाइल चेक पोस्ट पर हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले के कोहकामेटा में शुक्रवार को नक्सलियों ने मोबाइल चेक पोस्ट लगाए आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों की इस हरकत का आईटीबीपी ने भी जवाब दिया। लेकिन, हमले में एक जवान घायल हो गया। उसे नारायणपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया और फिर आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट करवाकर रायपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल हुए जवान का नाम संदीप कुमार है और उन्हें कंधे पर गोली लगी है। आईटीबीपी के जवानों ने भी नक्सलियों के हमले के जवाब में गोलीबारी शुरू की लेकिन जंगल का फायदा उठाकर नक्सली वहां से भाग निकले। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी गोली लगी है। वहीं, इस हमले के बाद नक्सलियों की तलाश के लिए कोहकामेटा इलाके में खोजबीन सघन कर दी गई है और साथ ही जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें