फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दिनदहाड़े युवती की धारदार हथियार से हत्या कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में युवती की नुकीले हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में एक युवती की नुकीले हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस घर में खून से लथपथ पड़ी युवती को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को निरीक्षण के दौरान कमरे से आपत्तिजनक समान मिले हैं। जिससे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पंप हाउस कॉलोनी के आवास क्रमांक एम 271 में बुधराम पन्ना रहता है। वह मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी एक निजी विद्यालय में आया का काम करती है। बुधराम का कहना है की रोजाना की तरह शनिवार की सुबह वह काम पर चला गया, जबकि उसका पुत्र नितेश अपनी मां को स्कूल छोड़ने चला गया। उसकी 20 वर्षीय पुत्री नील कुसुम पन्ना घर में अकेली थी। जब नितेश 11 बजे घर पहुंचा तो सामने का जालीदार दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर नितेश पिछले हिस्से में पहुंचा, जहां दरवाजा खुला हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी। उसके चेहरे के ऊपर तकिया रखा हुआ था, जिसकी जानकारी नितेश ने अपने पिता को दी। वह तत्काल घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम नील कुसुम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें