फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में डबल मर्डर: दुल्हन के वेशभूषा में बेटी व दूसरे कमरे में मिली मां की लाश, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Sun, 25 Feb 2024 09:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक घर में दुल्हन के वेशभूषा में बेटी व दूसरे कमरे में मां की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा शहर में रविवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक घर में दुल्हन के वेशभूषा में बेटी व दूसरे कमरे में मां की लाश मिली है। एसपी कार्यालय के सामने के घर में यह वारदात हुई है। मृतक का नाम पार्वती वैष्णव (मां) व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


कवर्धा कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार यह लाश दो से तीन दिन पुरानी है। घर से बदबू आने के बाद यहां के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस घर से बदबू आ रही है, वह बाहर से बंद था। दरवाजे के बाहर खून के बहने के निशान थे। सामने व कमरे के गेट पर ताला लगा हुआ था। 

इस कारण पुलिस की टीम अंदर नहीं जा सकी। देर शाम सात बजे मौके पर रायपुर से फॉरेंसिक टीम के आने के बाद कमरा को खोला गया, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि मामले को लेकर जांच किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे है। दोनों मृतक के परिजनो से जानकारी ली का रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें